
पु. श्री आशिषभाई व्यासजी के पावन तत्वावधान में सनातन सेवा संगठन ट्रस्ट के पुरुषार्थ से कर्नाटक के हुबली शहर में 31 दिसंबर को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत एक अनूठे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वर्ष के अंतिम दिन आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गंगा आरती, धार्मिक खेलों तथा भक्ति व सांस्कृतिक नृत्य-गीतों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
હવે મારું ગુજરાતના સાચા
સમાચાર… બેધડક
તાજા સમાચાર આખો દિવસ
વાંચો ફ્રીમાં, માત્ર દિવ્ય ભાસ્કર એપ પર
QR કોડ સ્કેન કરીને દિવ્ય ભાસ્કર એપ
નિઃશુલ્ક ડાઉનલોડ કરો
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://divya.bhaskar.com/TlgkscAUhYb
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रों, शंखनाद और दीपों की दिव्य छटा ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में युवाओं और बच्चों के लिए रिलिजियस गेम्स का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य खेल-खेल में सनातन धर्म के संस्कारों, कथाओं और मूल्यों से परिचय कराना रहा। इन खेलों में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही भक्ति गीतों एवं पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
पु. श्री आशिषभाई व्यासजी ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सेवा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कृति और एकता की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी सहयोगियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

